
बच्चे का नजरिया
Intermediate · ≈ 4 min story · 2 min read
एक बूढ़े पिता के काँपते हाथों से खाना गिरने और बर्तन टूटने लगते हैं, तो घरवाले उन्हें मेज से दूर बिठाकर लकड़ी की प्लेट और कटोरी में खाना देने लगते हैं। घर का चार साल का बच्चा यह सब चुपचाप देखता रहता है। एक शाम वह लकड़ी के टुकड़ों से जो बना रहा होता है, उसकी वजह सुनकर माता-पिता के चेहरे की मुस्कान गायब हो जाती है और उन्हें अपनी गलती का एहसास हो जाता है।
Listen to बच्चे का नजरिया
एक समय की बात है, एक घर में एक बूढ़ा और कमजोर आदमी रहता था। वह अपने बेटे, बहू और चार साल के छोटे पोते के साथ उसी घर में अपने दिन बिताता था। उम्र बढ़ने के कारण उसके हाथ-पैर हर वक्त काँपते रहते थे, और उसकी नजर भी धीरे-धीरे धुंधली हो चुकी थी। चलते समय उसके कदम अक्सर लड़खड़ा जाते थे।
पूरा परिवार हर दिन एक साथ बैठकर खाना खाता था। लेकिन बूढ़े दादा के लिए खाना खाना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा था। कभी उनके काँपते हाथों से खाना नीचे गिर जाता, तो कभी मेज पर रखा बर्तन उनसे टूट जाता। दो-तीन बार ऐसा होने के बाद घरवालों ने आपस में सोचा, "अब इन्हें लकड़ी की प्लेट और कटोरी में ही खाना देना चाहिए।"
उस दिन से बूढ़े दादा को मेज से थोड़ा दूर बिठाया जाने लगा, और उन्हें लकड़ी की प्लेट और कटोरी में खाना दिया जाने लगा। घर का छोटा बच्चा यह सब चुपचाप देख रहा था। वह कुछ नहीं बोला, लेकिन उसके नन्हे मन में यह बात गहरी बैठ गई।
एक दिन शाम के समय, खाने से पहले, उसके पिता ने देखा कि उनका बेटा लकड़ी के कुछ टुकड़ों से खेल रहा है। वह बड़े ध्यान से, बड़ी लगन से उन टुकड़ों को आपस में जोड़ रहा था। पिता ने प्यार से पूछा, "बेटा, तुम क्या बना रहे हो?" बच्चे ने खुशी से चहककर कहा, "मैं मम्मी-पापा के लिए लकड़ी की प्लेट और कटोरी बना रहा हूँ।"
पिता को यह सुनकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मुस्कुराकर पूछा, "लेकिन बेटा, तुम इनसे क्या करोगे?" बच्चे ने बड़ी मासूमियत से कहा, "जब मैं बड़ा हो जाऊँगा और आप दोनों बूढ़े हो जाओगे. तब मैं आपको इन्हीं में खाना दूँगा।" पिता के चेहरे की मुस्कान अचानक गायब हो गई। माँ भी बच्चे की बात सुनकर एकदम चुप रह गई, और दोनों को अपनी गलती समझ आ गई।
उन्होंने महसूस किया कि उनका छोटा बच्चा वही व्यवहार सीख रहा था, जो वह उन्हें अपने बूढ़े पिता के साथ करते हुए हर दिन देख रहा था। दोनों को बहुत शर्मिंदगी हुई। वे तुरंत उठकर बूढ़े पिता के पास गए। उन्होंने उन्हें बड़े सम्मान से उठाया और वापस पूरे परिवार के साथ मेज पर बैठाया।
अब उन्हें पहले की तरह, पूरे सम्मान के साथ खाना खिलाया जाने लगा। बूढ़े पिता की आँखों में खुशी के आँसू आ गए, और उस दिन उस छोटे से बच्चे ने अपने माता-पिता को बहुत बड़ी सीख दे दी। बच्चों, बच्चे अपने आसपास के लोगों से बहुत कुछ सीखते हैं। हम जैसा व्यवहार दूसरों के साथ करते हैं, वैसा ही व्यवहार वे भी सीख जाते हैं।
इसलिए अपने माता-पिता, बुजुर्गों और परिवार के हर सदस्य के साथ हमेशा प्यार, सम्मान और धैर्य से पेश आना चाहिए। यही सबसे सुंदर सीख है, जो हर घर में रहनी चाहिए...
More bedtime stories

चींटी और कोयल
भीषण गर्मी में पानी की तलाश में निकली एक नन्ही चींटी नाले में गिर जाती है और डूबने लगती है, तभी पेड़ पर बैठी कोयल पत्ता गिराकर उसकी जान बचा लेती है। दोनों गहरे दोस्त बन जाते हैं, और एक दिन जब शिकारी कोयल को जाल में पकड़ लेता है, तो वही छोटी-सी चींटी उसके पैर पर काटकर अपनी दोस्त को छुड़ा लेती है। यह कहानी बच्चों को सिखाती है कि किया हुआ हर नेक काम कभी न कभी लौटकर जरूर आता है।

क्या सबको हग करना ज़रूरी है?
तान्या मम्मा से पूछती है कि अगर कोई जान-पहचान वाला, जिससे वह प्यार करती है, Hug करना चाहे और उसका मन ना हो, तो क्या फिर भी Hug करना पड़ेगा। मम्मा बताती हैं कि किसी से प्यार करने का मतलब हमेशा Hug करना नहीं है, और मन ना हो तो किसी को Hug या Kiss करने की ज़रूरत नहीं है, चाहे वह family में से ही कोई हो। तान्या प्यार से 'No, thank you!' कह सकती है, और अगर कोई उसकी बात ना सुने तो वहाँ से हटकर मम्मा या किसी trusted adult को बता सकती है। यह Good Touch, Bad Touch series की दूसरी कहानी है और तान्या के यह कहने पर खत्म होती है कि उसके पास एक secret है।

लोमड़ी और सारस
एक चालाक लोमड़ी ने अपने दोस्त सारस को खाने पर बुलाया और शरारत से सूप एक सपाट प्लेट में परोस दिया, जिससे लंबी चोंच वाला सारस एक बूंद भी नहीं पी सका। अगले दिन सारस ने बिना गुस्सा किए लोमड़ी को अपने घर बुलाया और पतले मुँह वाले जग में सूप परोसा। भूखी बैठी लोमड़ी को उस दिन समझ आया कि दूसरों के साथ की गई चालाकी कभी-कभी लौटकर हमारे पास ही आती है।

Secret
तान्या मम्मा को अपना secret बताती है: त्रिशा मासी की birthday party में शौर्य दीदी ने उसे अपने कमरे में बुलाकर एक छोटा-सा teddy bear दिया और कहा कि मम्मा को मत बताना। यह बात छिपाकर तान्या को uncomfortable feel होने लगा। मम्मा उसे बताने के लिए thank you कहती हैं, कहती हैं कि उसने कुछ गलत नहीं किया, और समझाती हैं कि Daddy की surprise party जैसा happy surprise उस secret से अलग होता है जो scared, worried या uncomfortable feel कराए। ऐसे secrets छिपाने की ज़रूरत नहीं है, और बताने पर कभी डाँट नहीं पड़ेगी। यह Good Touch, Bad Touch series की तीसरी कहानी है। कहानी वहाँ खत्म होती है जहाँ मम्मा प्यार से पूछती हैं कि क्या कभी किसी और ने भी ऐसा secret रखने को कहा है, और तान्या धीरे से कहती है, 'हाँ, मम्मा...'